जाँच पर जाँच भूमाफियाओ पर नहीं आ रही आंच
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत में अवैध प्लाटिंग कर तमाम लोगो को ठगी का शिकार बनाने वाले दबंग भूमाफियाओं व दलालो के खिलाफ तहसील प्रशासन द्वारा जांच पर जांच की जा रही है लेकिन उनके ऊपर कोई आंच (कार्यवाई) नहीं आ रही। जिससे हौसले बुलंद है। ज्ञात हो कि आदर्श नगर पंचायत रामनगर के निवासी तथा कुछ बाहरी भूमाफियाओं तथा दलालों द्वारा ब्लॉक मुख्यालय के निकट हाईवे के किनारे स्थित करीब 12 बीघा कृषि एवं नान जेडए भूमि पर कई लोगों से लाखों रुपए की वसूली कर अवैध प्लाटिंग की गई है सूत्र बताते हैं कि इस भूमि पर कोर्ट द्वारा स्टे आर्डर भी हो गया है आशियाना बनाने के लिए खून पसीने से कमाई गयी रकम डूबती नजर आ रही जिससे चेहरे पर मायूसी छाई हुई हैं। कस्बा स्थित काशीराम कॉलोनी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के निकट दक्षिण पश्चिम दलित किसानों की कृषि योग्य भूमि को भू माफियाओं व दलालों ने बिना श्रेणी चेंज कराए तथा बिना परमीशन के प्लाट खरीदने वाले लोगों से लाखों रुपए लेकर प्लाटिंग कर दी है उसे समय तो प्लाट खरीदने वाले लोगों को इसका ज्ञान नहीं हो पाया लेकिन अब बनाने की दाखिल खारिज नहीं हो पा रही है तथा दूसरी तरफ तहसील प्रशासन को लाखों रुपयों राजस्व को चूना भी लगाया गया है। इसी तरह रामनगर सहादतगंज मार्ग स्थित शमशान घाट के आसपास बड़े पैमाने पर कृषि योग्य भूमि पर प्लाटिंग करके बिक्री की गई है। इन सब मामलों की खबर जब सोशल मीडिया व समाचार पत्रों के माध्यम से सुर्खियों में आई तो तहसील प्रशासन द्वारा जांच के नाम पर औपचारिकताएं निभाई गयी है। अभी तक भू माफिया और दलालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है जिससे उनके हौसले बुलंद है ठगी का शिकार हुए लोगो एवं क्षेत्रीय जनों द्वारा तहसील प्रशासन पर निशानियां सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में एक बंधी बधाई बड़ी मोटी रकम राजस्व प्रशासन को मिल चुकी है इसीलिए कार्रवाई के नाम पर सिफर है। इस संबंध में अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच करवाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।




