*बाराबंकी नौकर के साथ चाची की आशनाई नहीं हुई बर्दाश्त भतीजे ने तार से गला दबाकर ले ली नौकर की जान*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के बजगहनी गांव में खेत की रखवाली कर रहे युवक की गला कसकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एल्युमीनियम तार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थाना घुंघटेर में वादी माता प्रसाद गौतम ने तहरीर देकर बताया था कि करीब 25 वर्ष पूर्व वह अरविन्द लोध को अपने साथ जे.जे.एम रोड लखनऊ से लाए थे, जो उनके परिवार के सदस्य की तरह रहता था और खेत की रखवाली करता था। 21 जून की सुबह उनकी पुत्री खेत गई तो अरविन्द मृत अवस्था में मिला, जिसके गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मु0अ0सं0-231/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर स्वाट/सर्विलांस टीम व घुंघटेर पुलिस की संयुक्त टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस व डिजिटल डेटा की मदद से घटना का खुलासा करते हुए 24 जुलाई को जमुआ पुल के पास से अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र जानकी प्रसाद और बृजेश कुमार पुत्र मैकूलाल, दोनों निवासी बजगहनी, को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) विकास चन्द्र त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ में खुलासा हुआ कि संतोष, वादी का सगा भतीजा है और राजगीर का काम करता है, जबकि बृजेश उसका साथी लेबर है। 18 जून को संतोष पानी लेने अपने चाचा के घर गया था, जहां उसने मृतक अरविन्द को अपनी चाची के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने अरविन्द की हत्या की योजना बनाई और 20/21 जून की रात बृजेश के साथ मिलकर वादी के खेत में बने छप्पर में सो रहे अरविन्द की एल्युमीनियम तार से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button