*बाराबंकी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन,

मौके पर कुल 80 प्रार्थना पत्र निस्तारित-*

 

बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*  जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना टिकैतनगर व दरियाबाद में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

*थाना टिकैतनगर में जनसुनवाई के दौरान 10 शिकायत प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 04 प्रार्थना पत्रों* व *थाना दरियाबाद पर 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।* शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया।
इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 191 प्रार्थना पत्रों में से कुल 80 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button