भारतीय किसान यूनियन भानू ने किया संगठन का विस्तार

महासचिव ठाकुर राजवर्धन सिंह व उपाध्यक्ष आशु ठाकुर की अगुवाई में संगठन विस्तार,खोड़ा मंडल अध्यक्ष का भी ऐलान

गाजियाबाद : प्रताप विहार में भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव ठाकुर राजवर्धन सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष आशु ठाकुर ने की। बैठक में संगठन विस्तार को लेकर कई फैसले लिए गए।

बैठक के दौरान दिनेश कुमार को भाकियू भानू का महानगर महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं खोड़ा मंडल के पद पर दिलखुश को भी घोषणा की गई जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में गाजियाबाद क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ो पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ली और किसान हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

नेताओं ने इस मौके पर कहा कि भाकियू भानू किसान हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्षील रहा है और आगे भी रहेगा संगठन का विस्तार ही किसानों की आवाज को बुलंद करने का सबसे बड़ा सशक्त माध्यम है। बैठक के अंत में सभी ने नियुक्त पदाधिकारी को संगठन की जिम्मेदारिओं के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया । इस अवसर पर सभी को सम्मानित करते हुए किसान यूनियन को मजबूती से आगे बढ़ने का निर्णय हुआ। सभी नेताओं ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी ली ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button