चुनाव के बिगुल बजने के पहले ही जलपाईगुड़ी में पहुंची केंद्रीय बल की एक कंपनी

जलपाईगुड़ी: चुनाव की तैयारियों के बीच जलपाईगुड़ी में केंद्रीय सशस्त्र बल की एक कंपनी पहुंच गई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
आए हुए जवानों के ठहरने की व्यवस्था जलपाईगुड़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज के न्यू हॉस्टल में की गई है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से केंद्रीय बल के जवान विभिन्न क्षेत्रों में रूट मार्च करेंगे, ताकि आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम किया जा सके।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जलपाईगुड़ी जिले में पहले चरण में कुल सात कंपनियां केंद्रीय बल की तैनात की जाएंगी। शनिवार रात एक कंपनी के जवान जलपाईगुड़ी पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य कंपनियों के भी जल्द पहुंचने की संभावना है।
प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button