राज्यपाल तक पहुंची बेगूसराय को प्रमंडल बनाने की मांग

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। दिनकर जयंती के अवसर पर सिमरिया में आयोजित भव्य समारोह में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति का एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम से भेंट करने पहुंचा और उन्हें बेगूसराय को प्रमंडल का दर्जा देने से संबंधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने मांग पत्र देते हुए महामहिम राज्यपाल को स्वयं संज्ञान लेने की बात कही। उन्होंने बेगूसराय और र खगड़िया जिले के लोगों की भावना को समझ कर बेगूसराय को प्रमंडल बनाने में योगदान देने की मांग रखी। इस अवसर सुशील कुमार राय, इंद्रजीत राय, राजेश कुमार सिन्हा, करण कुमार सहित कई सदस्य शामिल थे। समिति की ओर से संयोजक दिलीप कुमार सिन्हा ने महामहिम राज्यपाल को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया और बेगूसराय की जनता की भावनाओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बेगूसराय बिहार का सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला है। जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, शिक्षा, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से यह जिला प्रमंडल बनने की पूरी योग्यता रखता है। प्रमंडल बनने से यहां के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी तथा विकास की रफ्तार बढ़ेगी। महामहिम राज्यपाल ने समिति की बातों को गम्भीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय को सरकार के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की जनता की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है। इस दिशा में सरकार उचित पहल करेगी।

राज्यपाल से सकारात्मक रुख मिलने के बाद बेगूसराय प्रमंडल बनाओ अभियान समिति और जिले की जनता में नई ऊर्जा और उम्मीद का संचार हुआ है। समिति ने इस मुलाकात को आंदोलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही बेगूसराय को उसका प्रमंडल का अधिकारिक दर्जा प्राप्त होगा।
[9/23, 4:02 PM] Dilip Sinha: प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बेगूसराय बिहार का सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला है। जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति, शिक्षा, उद्योग और व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से यह जिला प्रमंडल बनने की पूरी योग्यता रखता है। प्रमंडल बनने से यहाँ के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी तथा विकास की रफ्तार और बढ़ेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button