गोआलपोखर में हथियार के साथ कुख्यात अपराधी अमजद गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से पिस्तौल बरामद

 

गोआलपोखर (उत्तर दिनाजपुर): उत्तर दिनाजपुर जिले के गोआलपोखर थाना क्षेत्र के पांजीपारा इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर कुख्यात अपराधी अमजद को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चर्चित प्रधान राही हत्याकांड के आरोपी मुस्तफा का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गोआलपोखर इलाके में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी लेने पर एक वन-शटर पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने अमजद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमजद का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है। पुलिस अब बरामद हथियार के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

आरोपी को आज इस्लामपुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां से आया और क्या इसके पीछे किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क की भूमिका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button