बेगूसराय के युवा शंखनाद कार्यक्रम में कल शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। भाजयुमो बेगूसराय के जिलाध्यक्ष शशांक शेखर के नेतृत्व में शहर के सर्किट हाउस में 14 सितंबर को होने वाले युवा शंखनाद कार्यक्रम के निमित्त प्रेस कांफ्रेंस आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा तथा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री शशि रंजन मौजूद थे। शशांक शेखर ने पत्रकारों को बताया कि 14 सितम्बर को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा इस कार्यक्रम में शामिल होकर बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं को संबोधित कर उससे संवाद स्थापित करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने जिले के युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की और कहा कि हमारी सरकार युवाओं को हक दिलाने के लिए सदैव तत्पर रही है। यह युवा शंखनाद बिहार की दिशा को साकारात्मक करेगी। प्रदेश महामंत्री शशि रंजन ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “युवा शंखनाद” कार्यक्रम युवा से संवाद स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि युवा जिस प्रकार भाजपा के प्रति समर्पित है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बिहार की धरती अब प्रगति की राह पर निरंतर आगे बढ़ने को पूरी तरह तैयार है। बिहार के युवा एक बार फिर से बिहार में एनडीए के मजबूत नेतृत्व में विकास और राष्ट्रवाद की यात्रा को आगे बढ़ाने को संकल्पबद्ध हैं। जिला मंत्री शुभम कुमार ने कहा कि बढ़ते भारत व बढ़ते बिहार में युवाओं की भूमिका अहम है। युवाओं में केंद्र की मोदी सरकार व बिहार में एनडीए सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। सभी युवा एकजुट होकर पुनः 2025 में बिहार में एनडीए सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। आज के युवा सम्मेलन में सभी युवा एकत्रित होकर शंखनाद करेंगे। शुभम कुमार ने जानकारी दी की कार्यक्रम स्थल जाने के क्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के स्वागत में जगह-जगह पर तोरण द्वार एवं पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की गई है। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कुंदन भारती, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, मृत्युंजय वीरेश, सुमित सन्नी, जिला मंत्री शुभम कुमार, भाजयुमो के जिला महामंत्री मोनू कुमार सिंह, धर्मेंद्र भारती, गौतम कुमार, अर्जुन साहू, जिला उपाध्यक्ष सत्यम चंद्र आदि मौजूद थे।




