89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए धर्मेंद्र।

धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा

रिपोर्ट : अजीत चौबे (विशेष संवाददाता)

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया। देओल परिवार-पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल-अस्पताल में मौजूद थे। सलमान खान, शाहरुख खान और अन्य कई सितारे भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सितारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए धर्मेंद्र को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 2012 का पद्म भूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रमुख हैं।
उनकी अगली और संभवतः अंतिम फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है, जो उनके शानदार करियर की अंतिम झलक होगी।
बढ़ती उम्र में भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। वे अक्सर अपने खेतों से वीडियो साझा करते थे, जिसमें वे जैविक जीवनशैली, फिटनेस और सरल जीवन के मूल्य पर बात करते थे। ट्रैक्टर चलाते हुए और खेत में काम करते हुए उनके वीडियो प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button