प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं ऑर्गेनाइज़र राजा आनंद के निर्देशन में ‘आह्वान-2026’ का आयोजन, आठ नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा दर्शकों का मन

 

*राजू बोहरा / विशेष संवाददाता*

नई दिल्ली। स्पेस परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर से आयोजित दो दिवसीय भारतीय समकालीन नृत्य महोत्सव ‘आह्वान-2026’ चाणक्यपुरी स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट सभागार में 24 और 25 अक्टूबर को संपन्न हुआ। प्रसिद्ध कला निर्देशक एवं कोरियोग्राफर राजा आनंद के निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव का विषय ‘अनुष्ठान—जहां संस्कृतियां मिलती हैं’ रहा। दो दिनों में आठ नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और आधुनिक नृत्य शैलियों का सुंदर संगम देखने को मिला।

दूसरे दिन गुरु वी. जगादीसन थिरुवत्तर के निर्देशन में थिरुवत्तर जगादीसन एंड टीम ने ‘दाशनान वधम्’, आफिया शर्मा व आहाना कपूर के निर्देशन में तन्वा क्रिएटिव डांस एन्सेम्बल ने ‘लकीर’, सुप्रिया मेहरा के निर्देशन में त्रिवेणी, तरंगिणी आर्ट्स ने ‘त्रिशिखा’ तथा राहुल रे व निशा रे के निर्देशन में अटोरियम फाउंडेशन ने ‘द सेक्रेड स्मोक’ की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में गुरु बी. जगादीसन, गुरु संतोष नायर, गुरु किशोर शर्मा, भारती कुक्कल, अंजिना राजगोपाल और सुमन डूंगा सहित कला जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं। विदेश मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की उपमहानिदेशक मनीषा स्वामी की उपस्थिति भी विशेष रही। प्रकाश व्यवस्था हिमांशु बी. जोशी ने संभाली तथा टीना रवींद्रन ने उद्घोषणा की।

सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट और आर्ट्स नॉर्वे के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क था। कार्यक्रम ने पारंपरिक नृत्य विरासत और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियों को एक मंच प्रदान करने के साथ युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button