22 अगस्त को बेगूसराय में पीएम का संभावित यात्रा को लेकर तैयारी में जुटे जिला प्रशासन
गंगा नदी पर निर्मित अत्याधुनिक सिक्स लेन पुल का करेंगे उद्घाटन और सिमरिया रिवर फ्रंट का भी निरीक्षण किए जाने की है संभावना
बेगूसराय भारत पोस्ट ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 22 अगस्त को बेगूसराय जिले में संभावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन आवश्यक तैयारी में जुट गई है। प्रधानमंत्री गंगा नदी पर निर्मित अत्याधुनिक सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के संभावित यात्रा को लेकर रविवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बेगूसराय के सिक्स लेन पुल का स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद बेगूसराय-सह-केन्द्रीय मंत्री वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, गिरिराज सिंह, विधायक बेगूसराय कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला, पुलिस अधीक्षक मनीष, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, नगर आयुक्त नगर निगम, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई आदि की समीक्षा की।उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री द्वारा सिमरिया रिवर फ्रंट का भी निरीक्षण किए जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियां की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर हर्ल कारखाना से सटे मैदान एवं एनटीपीसी परिसर में संभावित हेलीपैड स्थलों का निरीक्षण किया गया है एवं आवश्यक तैयारी की जा रही है।




