डीएम ने नगर विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

*अतिक्रमण नियंत्रण एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता दें: डीएम*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी। डीआरडीए सभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सहित जिले के अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ नगर विकास विभाग के कार्याे की गहन समीक्षा की। समीक्षा बैठक में जनपद के सभी नगर निकायों की कार्यप्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण, राजस्व वसूली और विकास योजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर स्वच्छता समेत विभिन्न श्रेणियों में आने वाली रैंकिंग में जनपद की स्थिति बेहतर करने के लिए सभी निकाय गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों से अपेक्षा की कि स्वच्छता के प्रत्येक बिंदु पर समयबद्ध प्रगति दर्ज हो तथा किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों और नालियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस तरह जिलाधिकारी निर्देश देतें हैं शत शत पालन हो कि मार्गों, फुटपाथों और नालियों पर अवैध कब्ज़ा न रहें , लेकिन जिम्मेदारों के दायित्वपूर्ण निर्वाहन एक प्रश्न ! यह एक विडंबना है अर्थात यह एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करता है जब अपेक्षा के विपरीत कुछ होता है । लोगों की बात माने तो ऐसा कभी नहीं देखा गया कि फोटो क्लिक कर चेतावनी दी गयी हो , कि पुनः अतिक्रमण करते हो , यदि अतिक्रमण की स्थिति मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई की गयी या जुर्माना वसूला गया हो।
जिलाधिकारी ने , नगर निकायों में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निकायों में निर्माणाधीन कल्याण मंडपों की प्रगति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन मंडपों का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाए ताकि जनता को समय पर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के विषय में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक निकाय अपने-अपने क्षेत्र में स्थित तालाबों पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने निर्देशित किया कि इन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए तथा तालाबों को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि तालाबों को साफ-सुथरा और सुरक्षित रखकर इन्हें आमजन के लिए उपयोगी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों में प्रतिदिन शतप्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना तथा शहरी आजीविका मिशन जैसी योजनाओं की प्रगति पर भी जानकारी ली। बैठक में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button