सफेदाबाद ओवरब्रिज पर महिला से छेड़खानी व लूट करने वाला ई-रिक्शा चालक और उसके दो साथी गिरफ्तार

*महिला से छेड़खानी व लूट, तीन गिरफ्तार*

 

*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

बाराबंकी। स्वाट,सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से तीन अदद मोबाइल, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, नगदी व घटना में प्रयुक्त एक अदद ई-रिक्शा ऑटो बरामद किया।

25 अगस्त 2025 को वादिनी/पीड़िता द्वारा सूचना दी गई कि 24 अगस्त 2025 को रेलवे स्टेशन बाराबंकी से ऑटो पर तिवारीगंज जाते समय सफेदाबाद ओवर ब्रिज पर पहुंचने पर आटो चालक व उसके साथियों द्वारा छेड़खानी के सम्बन्ध में सूचना दी गई। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 809/2025 धारा 74/309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स/सीसीटीवी कैमरों की मदद से मु0अ0सं0 809/2025 धारा 74/309(4)/317(2)/3(5) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अनिकेत कुमार उर्फ सौरभ पुत्र सुमेरीलाल गौतम, 2. अंशू कश्यप पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम लक्ष्मीनगर, 3. लवकुश बेडिया पुत्र बच्चा राम निवासीगण ग्राम लक्ष्मीपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को चीनी मिल गैराज परिसर, कोतवाली नगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 03 अदद मोबाइल व घटना से संबंधित सामान में शैक्षणिक कागजात व 960/- रुपये बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

अभियुक्त अनिकेत उर्फ सौरभ ऑटो ड्राइवर है जिसके अन्य साथी अंशू कश्यप व लवकुश बेडिया भी साथ मौजूद थे। अभियुक्तगणों द्वारा बाराबंकी के आस पास ई-रिक्शा ऑटो चलाया जाता है तथा अभियुक्तगण नशे व फिजूलखर्ची के आदी है। 24 अगस्त 2025 को समय करीब रात्रि 8-9 बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास सवारी का इंतजार कर रहा थे, तभी अकेली सवारी देखकर बाराबंकी रेलवे स्टेशन से एक महिला को तिवारीगंज, लखनऊ जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठाया। सवारी ले जाते समय थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सफेदाबाद ओवरब्रिज पर झाड़ियों के पास आटो चालक व उसके साथियों द्वारा वादिनी से छेड़खानी कर उसका बैग छीन लिया गया। पीड़िता द्वारा ऑटो से उतरकर सड़क पर भाग गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button