दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया,कन्हैया कुमार ने भरी हुंकार।

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली,30 अप्रैल 2024 (एजेंसी)।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सभी सात लोक सभा सीटों पर कल नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनावी माहौल गरमाने लगा है।इन सभी सीटों पर मतदान के छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जायेंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 52 लाख,2 हजार 161 है।इस बार 2 लाख 34 हजार मतदाता पहली बार वोट डाल पाएंगे।मतदान के लिए 13 हजार 713 मतदान केंद्र होंगे।राष्ट्रीय राजधानी का सबसे बड़ा लोक सभा क्षेत्र पश्चिमी दिल्ली है और सबसे छोटा चांदनी चौक है।

दिल्ली में पिछले दो चुनावों से सभी सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा रहा है।हालांकि भाजपा की लाख कोशिशों के बाबजूद आम आदमी पार्टी वर्ष 2012 से राज्य विधान सभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल कराती रही है।इस बीच वर्षो से दिल्ली नगर निगम पर कब्ज़ा जमाई भाजपा को वहां भी हार का सामना करना पड़ा।

इस चुनाव में खास बात यह है,भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है,जबकि इण्डिया गठबंधन के घटक के रूप में पहली बार आप 4 एवं कांग्रेस 3 सीटों पर सँयुक्त रूप से लड़ रही है।इस वजह से सभी सीटों पर इस बार आमने सामने का मुकाबला स्वभाविक है।वैसे दिल्ली से छोटे दल एवं निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बड़े पैमाने पर मैदान में उतरते हैं।

भाजपा ने इस बार उत्तर पूर्वी संसदीय क्षेत्र से निवर्तमान सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर सभी नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। जहाँ श्री तिवारी का मुकाबला फायर ब्रांड छात्र नेता कांग्रेस के कन्हैया कुमार से है।ये दोनों ही बिहार के हैं।इसलिए माना जा रहा है,कि पूर्वान्चल बाहुल्य इस क्षेत्र में मतों का विभाजन होना तय है।

इसी तरह नयी दिल्ली से भाजपा की बांसुरी स्वराज के खिलाफ आप के सोमनाथ भारती,उत्तर पश्चिमी से भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया के सामने कांग्रेस के उदित राज,चांदनी चौक से भाजपा के प्रवीण खण्डेलवाल के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल,दक्षिणी से भाजपा के रामवीर विधूडी के मुकाबले आप के सही राम पहलवान,पूर्वी से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा के विरुद्ध आप के कुलदीप कुमार एवं पश्चिमी दिल्ली से आप के महाबल मिश्र का भाजपा के कमलजीत से मुकाबला है।

इन सात लोक सभा सीटों पर नामांकन के प्रथम दिन कल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए,जिसमें उत्तर पश्चिमी लोक सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया प्रमुख हैं।आज मंगलवार होने के कारण बड़े पैमाने पर नामांकन होने की खबर है।

जाने माने शिक्षाविद प्रो. योगेश कुमार कहते हैं,कि दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चुनाबी माहौल गरमाने लगा है।यह राष्ट्रीय राजधानी है,इसलिए पूरे देश की जनता की नजर रहती है।यहाँ की हवा गांवों तक जाती है और लोग आम तौर पर अपनी धारणाएं निर्धारत करते हैं।हालाँकि कई राज्य ऐसे हैं,जहाँ के मसले अलग हैं। वहां के लोग भी उसी हिसाब से वोट डालते हैं।एल.एस।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button