बरुईपुर में मॉब लिंचिंग में मारे गए इंद्रजीत के परिवार को आर्थिक सहायता,

* मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सौंपा सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र

 

अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: बरुईपुर में लड़की से रेप और हत्या मामले में जान गंवाने वाले निर्दोष के परिजनों को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मुआवजा दिया है। दरअसल नाबालिग से रेप और हत्या मामले में इंद्रजीत मंडल नाम के शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस जांच में इंद्रजीत मंडल को निर्दोष पाया गया था। आज सीएम शुभेंदु अधिकारी इंद्रजीत मंडल के घर पहुंचे और उनके परिवार को 25 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके अलावा इंद्रजीत के बड़े भाई को सिविक वॉलिंटियर में नौकरी दी गई है। इसके अलावा पिता को वृद्धावस्था भत्ता और मां को अन्नपूर्णा योजना में लिस्टेड किया गया है।।पीड़िता के घर भी गए सीएम शुभेंदु: सीएम शुभेंदु अधिकारी पीड़िता के घर भी पहुंचे और पीड़िता के पिता से बात की। पीड़िता के परिवार की तरफ से कहा गया कि इस इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए, जिस स्कूल में बच्ची पड़ती थी, स्कूल में एक लाइब्रेरी अलग से बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द इन सभी कामों को किया जाएगा।पीड़िता के पिता ने सीएम की तरफ से उठाए गए कदम का स्वागत किया है। इसके अलावा जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनको सजा भी दिलाई जाए।
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इंद्रजीत मंडल के हत्यारों को सजा मिलेगी। नाबालिग के परिवार ने 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिनमें से 4 को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इंद्रजीत मंडल के बड़े भाई को सिविक वॉलंटियर की नौकरी दी गई है। उन्हें 25 लाख का मुआवजा भी दिया गया है।
सीएम ने कहा कि वोट हारने के बाद उन्होंने लोगों को भड़काया है। कई लोगों ने डर के मारे अपनी दुकानें बंद कर दी हैं, उन लोगों के लिए मेकिंग करके भरोसा दिलाया जाएगा। पुलिस को छूट दे दी गई है और पुलिस कार्रवाई करेगी। यह एक मैसेज है ताकि भविष्य में कोई ऐसा काम न करे। UCC के लिए एक कमेटी बनाई गई है। देश के दूसरे राज्यों में भी UCC लागू किया गया है।इंद्रजीत मंडल की हत्या लिंचिंग नहीं’
इस दौरान उन्होंने कहा ‘इंद्रजीत मंडल की हत्या को लिंचिंग (पीट-पीटकर हत्या) नहीं कहूंगा, भीड़ ने पहचान की पुष्टि के बाद हत्या की’. उन्होंने कहा आशंका जताई की जिन लोगों को चुनाव में जनता ने नकार दिया वो लोग इस हत्या की घटना के पीछे हो सकते हैं . इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें कट्टर सांप्रदायिक ताकतों की भूमिका भी हो सकती है.
सीएम ने परिवार को दिया मदद का भरोसा
वहीं इंद्रजीत मंडल के बड़े भाई बापी मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने बताया कि सीएम ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया और नौकरी करने को कहा. उन्होंने बताया कि यह बारुईपुर पुलिस जिले में नागरिक स्वयंसेवक के पद पर नियुक्ति का पत्र है।
अब तक पांच लोग गिरफ्तार: इससे पहले सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा था कि मंडल निर्दोष था और उसकी पीट-पीटकर हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मृतक बच्ची के घर पहुंचे और उसके पिता को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button