पदयात्रा से पूर्व विधायक अमिता भूषण ने किया चुनावी समर का आगाज

चुनावी हार के बावजूद भी पूर्व विधायक को मतदाताओं के बीच लगातार सक्रियता का मिल रहा भरपूर लाभ

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने रविवार को पदयात्रा से अपने चुनावी अभियान को आगाज किया है। हालांकि इससे पूर्व भी पूर्व विधायक अमिता भूषण लगातार अपने क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क में थी। लेकिन इस बार वे पदयात्रा के दौरान चुनावी मोड़ में नजर आई। इस क्रम में वीरपुर प्रखंड के वीरपुर पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रीमती भूषण ने भैरव स्थान नवटोलिया हाई स्कूल टोला, टमटम स्टैंड, पकड़ी आदि मुहल्लों का भ्रमण किया, जहाँ मतदाताओं से मिल रहे स्नेह और आशीर्वाद से वह गदगद दिखी। लोगों का स्पष्ट मानना था कि चुनावी हार के बावजूद भी अपने मतदाताओं के बीच लगातार इनकी सक्रियता का उन्हें भरपूर लाभ मिलेगा। बातचीत के क्रम में श्रीमती भूषण ने बताया कि यह आमतौर पर उनका रूटीन भ्रमण है। चूँकि चुनाव नजदीक है, इसलिए मीडिया उसे चुनावी पदयात्रा के तौर पर देख रही है। मेरा हमेशा से इनसे जुड़ाव रहा है। इस भ्रमण से लोगों को हो रही समस्याओं से रूबरू होने का मौक़ा मिलता है। पिछले पाँच सालों में विकास को जो जंग लगी है, लोगों में इससे बहुत नाराज़गी है। लोग मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध, जलजमाव से त्रस्त हैं। वर्तमान कार्यकाल में इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। मुझे इस बात का संतोष है कि लोग मेरे कार्यकाल को मॉडल के तौर पर देखते हैं और तुलना करते हैं। सैकड़ों की संख्या में साथ चल रहे स्थानीय भीड़ से भी पूर्व विधायक काफी संतुष्ट नज़र आई। इस दौरान उन्होंने असमय और दुखद स्थिति में हुई कई काल कल्वित लोगों के परिजनों से भी मिली। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजीव सिंह, संजीव कुमार, डॉ रामसागर सिंह, डॉ गीता प्रसाद सिंह, अमित कुमार, मो खालिद, मोहम्मद हनान, रूपेश कुमार, राममूर्ति सिंह, आनंद कुमार, अमित कुमार, रितेश कुमार, जितेंद्र कुमार, रौशन पंडित, नाथो साह, मो अशरफ, अभिनव गुप्ता, आनंद हीरा झा, मो जमाल, गंगा राम पंडित, नीरज कुमार, बबलू कुमार, सुरजीत कुमार सहित सैकड़ों लोग साथ थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button