कानपुर में विस्फोट से झुलसे चार बच्चे , जांच में जुटी सचेंडी पुलिस

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां से सचेंडी थाना क्षेत्र में हुए विस्फोट में चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इनमें से 2 बच्चे के चेहरे की पूरी खाल जल गई। पुलिस और फोरेंसिक विस्फोट किससे हुआ इसकी जांच में जुटी है। घटना संचेड़ी थाना क्षेत्र का है।
इस विस्फोट में घायल हुए बच्चों का नाम निहाल, करिया, ऋषि और कृष्णा है। इसमें निहाल और करिया सगे भाई हैं। इन सभी की उम्र 7 से 8 साल है। ये सभी बच्चे दोपहर 12 बजे शौंच करने के लिए एक साथ घर से निकले थे।
मौके पर पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक वहां से लौटने के दौरान बच्चों को रास्ते में राख की तरह पॉलीथीन में कोई विस्फोटक मिला। बच्चे उसे उठा लाए। घर के बाहर बच्चों ने आग जलाई और उसमें पॉलीथीन रखी। वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया। जिससे बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद परिवार के लोग पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इन सभी का प्राथमिक उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल उर्सला में एडमिट करा गया गया है। बच्चों को इलाज चल रहा है।
पुलिस को निहाल के पिता दीनू वही ने बताया कि बच्चे कही से कूड़ा बिनकर लाये थे उस कूड़े में एक पन्नी में कुछ विस्फोटक पदार्थ था। बच्चों ने आग जलाई और पालीथीन उसमें डाल दी। इसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में चार बच्चे झुलस गए। जिस जगह घटना हुई। वहां करीब 150 से अधिक लोग रहते हैं। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए विस्फोट वाली जगह और जहां पर विस्फोटक मिला था दोनों जगह जांच की है। विस्फोटक किस तीव्रता का और क्या था इसकी जांच के लिए पॉलीथीन का सैंपल लिया गया है। फिलहाल विस्फोटक वहां कैसे पहुंचा पुलिस द्वारा इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button