लोधेश्वर धाम महादेवा में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
*बलवान सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*
रामनगर क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव में आयोजित हो रहे सावन मेले के उपलक्ष में आज प्रात करीब 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेला क्षेत्र में शिव भक्तों कावरियो पर डीएम एसपी द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
कांवरिया हर हर बम बम के उद्घोष के साथ जलाभिषेक के लिए मंदिर परिषद में जुटे हुए थे। डी एम एसपी द्वारा हेलीकॉप्टर से की गई इस पुष्प वर्षा का अद्भुत विहंगम दृश्य लोगों ने अपने कमरे में कैद भी किया योगी सरकार की इस पहल पर शिव भक्तों में खुशी थी पूरा मेला क्षेत्र शिव में था। पुष्प वर्षा की खबर सोमवार की शाम को जैसे ही लोगों में फैली लोग बड़ी उत्सुकता के साथ आज प्रातः काल से ही महादेवा में जलाभिषेक के लिए जुटने लगे थे।
शासन द्वारा शिव भक्तों पर आज पुष्प वर्षा किए जाने को लेकर लोगों में काफी खुशी रही लेकिन उपस्थित लोगों में यह चर्चा सुनी गई कि यदि यही पुष्प वर्षा कल बीते हुए सावन के दूसरे सोमवार को उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं कांवरियों पर की जाती या फिर आगामी सावन के तीसरे सोमवार को उमड़ने वाली लाखों कावरियो की भीड़ पर की जाती तो पुष्प वर्षा की अद्भुत और विहंगम छटा देखते ही बनती।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शरद अवस्थी शेखर हयारण, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अवस्थी मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, मठ रिसीवर हरिप्रसाद द्विवेदी, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण,संभ्रांत जन समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं उप जिलाधिकारी रामनगर विवेकशील, तहसीलदार समेत पूरा तहसील प्रशासन तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक अनिल पांडे ,चौकी प्रभारी संतोष त्रिपाठी, समेत भारी संख्या में पुलिस बाल क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।


