आम चुनाव 2024

राजग के लिए बहुमत के आंकड़े को हासिल करना आसान नहीं: प्रो.सिंह।

डॉ.समरेन्द्र पाठक
वरिष्ठ पत्रकार।

नयी दिल्ली, प्रखर समाजवादी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ.शशि शेखर प्रसाद सिंह ने कहा है ,कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)लोक सभा के इस चुनाव में बहुमत के आंकड़े को हासिल नहीं कर पायेगा।

जे.पी.आंदोलन में सक्रिय रहे डॉ.सिंह ने यह दावा प्रथम चरण में 102 सीटों पर हुए मतदान की समाप्ति के बाद एक इंटरव्यू के दौरान किया।उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में भारी गिरावट से यह साफ हो गया है,कि लोगों में चुनाव के प्रति कोई रुझान नहीं है।उन्होंने कहा कि खासकर हिंदी पट्टी में यह गिरावट संकेत देता है, कि लोग सरकार के काम काज से बेहद खफा हैं।

बिहार के प्रखर स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र डॉ.सिंह ने कहा कि वैसे भी दक्षिण भारत में भाजपा एवं राजग का कुछ भी नहीं है।पूर्वोत्तर में असम को छोड़कर कहीं नहीं हैं।मध्य भाग यानी हिंदी क्षेत्र में ये वर्ष 2014 एवं 2019 में प्रभावी रहे हैं,किन्तु इस बार इन्हें इन क्षेत्रों में भी कड़ा मुकाबला है।फिर मुझे समझ में नहीं आ रहा है, कि बहुमत के आंकड़े 272 कहाँ से जुटाएंगे।अबकी बार 400 पार का नारा सिर्फ जुमला ही रह जायेगा।

एक सवाल के जवाब में डॉ.सिंह ने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को ख़त्म करने से क्या हुआ?अब वह केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।वहां विधान सभा नहीं है।नागरिकों के अधिकार सीमित हो गए हैं।यह अल्पसंख्यकों के प्रति दुराग्रह है।एक वर्ग विशेष को निशाना बनाकर बहुसंख्यक बाद की राजनीति की जा रही है।धर्म एवं राजनीति दो अलग अलग चीजें है,किन्तु इसे जोड़कर संविधान के निरपेक्ष स्वरूप को ख़त्म किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण अब कोई मसला नहीं रह गया।भाजपा बहुसंख्यक तुष्टिकरण के तहत इसे जिन्दा रखना चाहती है।आज की समस्या बढ़ती मंहगाई एवं बेरोजगारी है।इससे लोग परेशान है।इस शासन में अर्थ व्यवस्था को चौपट कर दिया गया। कृषि प्रधान इस राष्ट्र में किसान हाशिये पर हैं।वे अपने हक़ की लड़ाई एक साल से लड़ रहे हैं,किन्तु उनकी बात को अनसुनी की जाती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button