मेडिकल टेक्नोलॉजी और एफटीए पर उच्चस्तरीय गोलमेज परिसंवाद 31 को
नई दिल्ली, 13 जुलाई 2026: मेडिकल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MTaI) अपने 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 31 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में “बदलते वैश्विक परिदृश्य में एफटीए ढांचा: स्वास्थ्य क्षेत्र की नई दिशा” विषय पर एक उच्चस्तरीय गोलमेज चर्चा आयोजित करेगा।
इस विशेष कार्यक्रम में भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न देशों के राजनयिक और चिकित्सा प्रौद्योगिकी उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधि भाग लेंगे। चर्चा का मुख्य उद्देश्य मुक्त व्यापार समझौतों (FTA), स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग, नियामकीय समन्वय तथा मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करना है।
एमटीएआई के 10 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित यह मंच भारत और वैश्विक साझेदारों के बीच व्यापार, स्वास्थ्य सेवाओं और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ मजबूत आपूर्ति श्रृंखला और मरीजों तक आधुनिक चिकित्सा तकनीक की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने पर भी विचार करेगा।


