अपराधियों के खिलाफ गोविंद नगर में सफल इंस्पेक्टर रिकेश का परिश्रम : कई गिरफ्तार

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान गोविंद नगर क्षेत्र में भी कठोर परिश्रम के साथ लगातार जारी है ,जिसके तहत छोटी बड़ी सभी घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए अपराधियों को जेल भेजने में भी सफलता लगातार मिल रही है।
अवगत कराते चलें कि आजकल चुनौती पूर्ण गोविंद नगर की कमान जुझारू तेवरों वाले तेज तर्रार और व्यवहार कुशल इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह के हाथ में है। जहां तक प्रभारी निरीक्षक गोविंद नगर के रूप में परोपकारी स्वभाव के बताए जाने वाले इंस्पेक्टर रिकेश सिंह की चुनौतीपूर्ण नियुक्ति का सवाल है, उसे उनकी कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ और पीड़ितों के हित में अपने कर्तव्य का पालन सदैव निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना ही माना जा रहा है।
विभागीय सूत्रों की नजर में यही नहीं यूपी की पुलिस सेवा में आने के बाद निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यशैली के जुझारू तेवरों वाले कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर रिकेश सिंह के अब तक के कार्यकाल के विवेचन से यह भी साबित होता है कि हालात चाहे जैसे रहे हों लेकिन निर्दोष फंसे नहीं और अपराधी बचे नहीं जैसी लोकहित की प्रबल विचारधारा के अनुरूप अपनी धुन के भी पक्के इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा के साथ समझौता आज तक नहीं किया।
इसी के साथ उनकी कार्यशैली भी संभ्रांत असहाय लोगों की हितरक्षक और बहुत मैत्रीपूर्ण भी मानी जाती है ,जिसके अनुरूप ही भगवान और भाग्य यानी कर्म भरोसे रहने वाले इंस्पेक्टर रिकेश सिंह जहां उचित पात्र लोगों की हर संभव सहायता करते हैं। वहीं कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ शठे शाठ्यम समाचरेत वाली कहावत चरितार्थ करने से भी नहीं चूकते। यही वजह है कि कर्तव्य के प्रति उनकी यही प्रगाढ़ निष्ठा उनकी जुझारू नौकरी के अबतक के कार्यकाल में सभी संगीन घटनाओं का सटीक खुलासा करते हुए दर्जनों शातिरों को सबक सिखाने में भी सफल हो चुकी है। हर छोटी बढ़ी घटना के सटीक अनावरण के साथ ही पीड़ितों की हरसम्भव तत्काल सहायता में भी अग्रणी हसमुख और मिलनसार स्वभाव के कठोर परिश्रमी इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह इसके पहले राजधानी लखनऊ समेत तीन अन्य जनपदों भी कर्तव्य के प्रति अपनी प्रगाढ़ निष्ठा का सराहनीय प्रदर्शन कर चुके हैं। और अब कानपुर में चल रही नियुक्ति के दौरान भी कानून और शांति व्यवस्था के पक्ष में अपराधियों के खिलाफ पीड़ितों के हित में उनके कर्तव्य पथ का स्वागत पूर्ण सफलता लगातार करती नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button