ABVP के आंदोलन से शांतिनिकेतन में हलचल, 3 दिनों में गिरफ्तारी नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

 

बोलपुर/शांतिनिकेतन: विश्वकर्मा पूजा के दिन 18 सितंबर को कुछ ABVP छात्रों पर कथित हमले के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शनिवार को ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बोलपुर के बकुलतला में सड़क पर बैठकर छात्र-छात्राओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ABVP नेता रूपक मंडल ने दावा किया कि हमले के आरोपियों में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। हालांकि, इस घटना में तृणमूल कांग्रेस की कोई भूमिका है या भाजपा के किसी अन्य गुट की संलिप्तता है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हमले के वास्तविक कारण को लेकर भी ABVP की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ABVP प्रतिनिधिमंडल ने शांतिनिकेतन थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई।

ABVP की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा। घटना को लेकर बोलपुर में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हालांकि, लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button