कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ

रानीखेत – सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आज मिशन‌ इंटर कॉलेज सभागार में कथक नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि डॉ जया पांडे ने कथक विधा को शास्त्रीय नृत्य शैली की महत्वपूर्ण विधा बताया। अतिथियों के स्वागत में राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज व जेएंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पी जी कालेज की पूर्व प्राचार्य डॉ जया पांडे, विशिष्ट अतिथि द्वय वीर शिवा ग्रुप आफ स्कूल की एकडेमिक डायरेक्टर प्रीति पांडे एवं गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल,साईं सावित्री पब्लिक स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर रमा माहरा , भावनगर गुजरात से आए कथक प्रशिक्षक जिगर भट्ट व डॉ निष्ठा देसाई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ जया पांडे ने रानीखेत में पहली बार कथक कार्यशाला आयोजित करने के लिए सांस्कृतिक समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीवन में संगीत -नृत्य और कला का अपना महत्व है। शास्त्रीय नृत्य शैली में कथक को महत्व पूर्ण माना गया है।कथक से तात्पर्य किसी कथा को भाव भंगिमाऔर हस्तमुद्राओं से अभिव्यक्त करना है। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रमा माहरा ने कथक कार्यशाला के लिए सांस्कृतिक समिति को बधाई देते हुए कहा कि समिति का यह प्रयास न सिर्फ नौनिहालों को नया सीखने का अवसर देगा अपितु नगर के लिए मील का पत्थर साबित होगा। विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रीति पांडे ने संगीत के प्रति अपने लगाव को जाहिर करते हुए कहा संगीत एवं नृत्य क्षेत्र में बच्चों,महिलाओं को प्लेटफार्म देने का यह स्तुत्य प्रयास है। कहा कि संगीत बिना जीवन नीरस है, नृत्य संगीत जीवन को नई उमंग देते हैं।

इससे पूर्व सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष विमल सती ने अतिथियों व प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की रूपरेखा सामने रखी और मुख्य प्रशिक्षक जिगर रजनीकांत भट्ट का परिचय कराया। प्रशिक्षक जिगर भट्ट व निष्ठा देसाई ने प्रतिदिन दो सत्र में होने वाली कार्यशाला के बारे प्रशिक्षार्थियों को जानकारी देते हुए आमंत्रित करने के लिए सांस्कृतिक समिति को साधुवाद दिया। कला क्षेत्र भावनगर की ओर से दोनों प्रशिक्षकों ने अतिथियों का पिछोडा़ अंगवस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया। भावनगर से आई कथक प्रशिक्षित छात्राओं का ढोलदमाऊ अंगवस्त्र से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम संचालन दीपक पंत ने किया।इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के राजेन्द्र पंत, गौरव तिवारी,गौरव भट्ट, संजय पंत,डॉ विनीता खाती,नेहा माहरा,गीता पवार,गीता जोशी, परमवीर मेहरा, अशोक पंत,सोनू सिद्दीकी, पंकज थापा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button