मुर्गी का शिकार करने के चक्कर में कुएं में गिरा तेंदुआ 

 

अजित प्रसाद (सिलीगुड़ी )जलपाईगुड़ी (उत्तर बंगाल) | एक गृहस्थ के घर से मुर्गी का शिकार कर भागने की कोशिश में एक तेंदुआ कुएं में जा गिरा। यह घटना डूआर्स के मेटेली इलाके के इंगडोंग चाय बागान के अशोक लाइन की है।शुक्रवार तड़के तेंदुआ शुकनाथ गोयल के ऊँचे मुर्गी घर में घुसकर मुर्गी का शिकार किया। लेकिन जब वह ऊँचाई से नीचे कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी वह पास ही स्थित कुएं में गिर गया।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई है। वनकर्मी तेंदुए को बेहोश करने के लिए उसे ट्रैंक्विलाइज़ करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिलहाल तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल के आसपास जुट गई है, लेकिन वन विभाग द्वारा इलाके को सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button