स्वाधीनता संग्राम के महान क्रांतिकारी उधम सिंह का मनाया गया शहादत दिवस

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महान क्रांतिकारी उधम सिंह की 85वीं शहीद दिवस शहीद स्थल पर मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शहीद उधम सिंह देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उधम सिंह को 31 जुलाई 1940 को पेंट लीवर जेल में फांसी दे दी गई। पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में पहली पंक्ति के क्रांतिकारी थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को छक्के छुड़ा दिए और जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला इंग्लैंड में जाकर लिया। नगर निगम के उपमेयर अनिता राय ने कहा कि उधम सिंह प्रखर क्रांतिकारी थे। उनका संपूर्ण जीवन भारत माता की रक्षा में शहीद हो गए ऐसे उधम सिंह जलियांवाला बाग में बहुत अधिक मर्माहत हुए थे। दुनिया के सामने उन्होंने जनरल डैड को इंग्लैंड में जाकर मार गिराए। उमेश राय वार्ड परिषद ने कहा कि जलियांवाला बाग भारत की घटना को याद करते हुए जनरल डैड को इंग्लैंड में जाकर डाइट को मार गिराए। इस अवसर पर राजेंद्र महतो जिला अध्यक्ष जेपी सेनानी, सुनीता देवी जेपी सेनानी महिला सचिव, रामनरेश शर्मा उर्फ मुन्ना, रवि शंकर पोद्दार, जन स्वराज पार्टी के नगर अध्यक्ष राजकुमार वार्ड परिषद, पवन शर्मा रोटी बैंक सहयोग समिति, अरुण कुमार, घाटो सिंह अनेक व्यक्ति ने शहीद उधम सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button