लंबे जाम का पर्याय बना कानपुर,सागर हाईवे पर 30 किलोमीटर तक 12 घंटे जाम

 

सुनील बाजपेई
कानपुर। पुलिस प्रशासन के लाभ प्रयासों के बावजूद भीयहां जाम की समस्याहाल होने का नाम नहीं ले रही है। मतलब ऐसा कोई दिन खाली नहीं जाता जिस दिन किसी न किसी मार्ग पर घंटों जाम ना लगता हो।इसी जाम की वजह से पूर्व में अस्पताल पहुंचने के पहले ही मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
घंटों जाम की इस समस्या से कानपुर सागर हाईवे से गुजरने वाले लोगों को भी जूझना पड़ा। यहां पर 12 घंटे से भी ज्यादा समय तक 30 किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। इस भीषण जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी घंटों फंसे रहे।
घंटों जाम लगने की यह नौबत तब आई जब बिधनू थाना क्षेत्र के रमईपुर चौराहे के पास देर रात दो ट्रक खराब हो गए। जिसके बाद से जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक रात होने के कारण कुछ वाहन चालक सो गए। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की कतारें लगातार बढ़ती चली गईं। सुबह होते-होते यह जाम करीब 30 किलोमीटर लंबा हो गया। जिससे हजारों वाहन चालक और यात्री घंटों तक फंसे रहे। इनमें से कई मरीज भी फंसे हुए बताए गए।
पुलिस के मुताबिक समाचार लिखे जाने तक खुलवाने में काफी हद तक सफलता मिल चुकी है। अगर उन क्षेत्रों में जाम की समस्या की बात करें टाट मिल ,रामादेवी चौराहा रावतपुर ,विजयनगर ,फजलगंज नौबस्ता यशोदा नगर में भी लोग जाम की समस्या से जूझते रहते हैं। कई जगह बनाए गये ट्रैफिक के कट भी जाम का कारण बनने से नहीं चुकते। कुल मिलाकर महानगर को लाख प्रयासों के बाद भी जाम की समस्या से पूर्ण रूप से निजात अभी तक नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button