बैठक: साहेबपुर कमाल की भाकपा अंचल परिषद में नये शाखा मंत्रियों का हुआ मनोनयन

भाकपा अंचल परिषद की बैठक में भाजपा पर हमला, कहा आरएसएस अपने कार्यालय में तिरंगा झंडा फहराते नहीं, गांव-गांव में निकाल रहा तिरंगा यात्रा

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की बैठक शनिवार को साहेबपुर कमाल प्रखंड के सनहा पश्चिम पंचायत स्थित जमींदार महतो के आवासीय में सरफराज आलम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अंचल सचिव ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के विनाशकारी सोच से लोगों में अशांति और समाज खंडित हो रहा है। आरएसएस अपने कार्यालय में पांच दशकों तक तिरंगा झंडा नहीं फहराया, लेकिन गांव-गांव में तिरंगा यात्रा कर रहा है। सेना की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी एवं नरेंद्र मोदी अमेरिका के सामने चुप हैं। विभिन्न राज्यों में घूम-घूमकर सेना की सफलता पर फिर से देश को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों ने जान लगा दी है, लेकिन फर्जी वीडियो के जरिए वे उन्हें मुसलमान बनाने पर तुले हुए हैं। वे तो हिंदुस्तानी बन गए। लेकिन भाजपा भारतीय नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् का फर्जी नारा लगाने वाले भाजपाइयों की पोल खुल चुकी है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के विरुद्ध खुल्लम-खुल्ला अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी और अमित शाह की शह पर ही देश तानाशाही व्यवस्था की ओर बढ़ते जा रहा है। चुनाव आयोग प्रत्यक्ष तरीके से नागरिकता जांच करना चाह रही है, जो चुनाव आयोग के पास अधिकार नहीं है। अंचल सचिव ने बताया कि शाखा सम्मेलन में सनहा पश्चिम से मोहम्मद नौशाद शाखा सचिव, सहायक शाखा सचिव रामप्रकाश शर्मा, सनहा उत्तर प्रभाकर सिंह, रमेश शर्मा, सनहा पूर्वी सौरभ कुमार सिंह, रामप्रवेश महतो, पंचवीर मनोज पासवान, मोहम्मद रिया उल हक, न्यू मुजफ्फरनगर रामप्रसन राय, सादपुर पूर्वी टूना देवी, रोशन कुमार, फूल मलिक रामकुमार सिंह, समस्तीपुर गोपाल पटेल, हरे राम महतो, साहेबपुर कमाल पश्चिम मोहम्मद आजाद, साहेबपुर कमाल पूर्व उपेंद्र प्रसाद यादव, उमेश यादव, रहुआ देवत सिंह शाखा मंत्री बनाए गए। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल सम्मेलन 10 अगस्त को सनहा उत्तर शाखा में संपन्न होगा। ललिता कुमारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम के आतंकवादी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध विराम की घोषणा अमेरिका राष्ट्रपति करते हैं। जो देश के लिए केंद्र सरकार के लिए दुर्भाग्य है। बैठक के दौरान पाकिस्तान के साथ वे युद्ध में कितना फाइटर जेट विमान गिरे सेना के अधिकारी बताते हैं दुर्भाग्य है कि देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री कुछ नहीं बोलते। बैठक में रामकुमार सिंह, अनवर आलम, राजेश कुमार सुमन, सरफराज आलम, मोहम्मद नौशाद, गोपाल पटेल, महफूज आलम, पुष्प कुमार पासवान, प्रभाकर सिंह, गोपाल पोद्दार, सौरभ कुमार सिंह, रामप्रवेश महतो, मनोज पासवान, उपेंद्र प्रसाद यादव, ललिता कुमारी, गणेश चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button