पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी बाबा साहब बेलहरा का किया गया उद्घाटन
*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी बाबा साहब बेलहरा का उद्घाटन किया गया ।
तत्पश्चात चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी) डॉ0 अखिलेश नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक(उत्तरी) श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री जगतराम कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक मो0 खाला श्री जगदीश प्रसाद शुक्ला व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।




