अपने भीतर छिपी मातृशक्ति को पहचानने की है जरूरत: राष्ट्रीय मंत्री सुश्री शिवांगी खरवाल
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय विभाग के उत्तर जिला केंद्र मंझौल में जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन
नन्दकिशोर दास
बेगूसराय ब्यूरो। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय विभाग के उत्तर जिला केंद्र मंझौल में जिला छात्रा सम्मेलन आनंदमयी सार्थक छात्र जीवन, मेरा कैंपस मेरा अभियान के निमित्त छात्रा सम्मेलन का आयोजन विभाग छात्रा प्रमुख आंचल कुमारी, सहमंत्री शिवानी कुमारी के नेतृत्व में आयोजन दीनानाथ परमेश्वरी बालिका प्लस टू विद्यालय में किया गया। शिवांगी खरवाल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि अभाविप राष्ट्रीय मंत्री शिवांगी खरवाल ने कहा कि आज अपने भीतर छिपी मातृशक्ति को पहचानने की जरूरत है। शिवांगी खरवाल ने सभी बहनों को अभाविप से परिचित कराते हुए परिषद के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान बहनों के भीतर छिपी मातृशक्ति को पहचानने एवं स्वयं के लिए आगे बढ़कर अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्र में मातृशक्ति की जो अग्रणी भूमिका वैदिक काल में रही, वही भूमिका वर्तमान में भी सभी बहनें सुनिश्चित करें। वर्तमान में नारीशक्ति विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य कर अपने गाँव, समाज, देश में पहचान बना रही है। यह काफी सराहनीय सोच वर्तमान नारीशक्ति में दिख रही है। उत्तर बिहार अभाविप प्रदेश मंत्री पुरुषोत्तम कुमार, चंदन कुमार एवं अजीत चौधरी ने कहा कि मेरा कैंपस मेरा अभियान के निमित्त विद्यार्थी परिषद गाँव-गाँव जाकर कॉलेज कैंपस में शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए दिन-रात लगे हुए हैं। यह वर्तमान युवा पीढ़ी को आनंदित छात्र जीवन के बीच हौसला आफजाई करेगी। जिला सहसंयोजक रवि कुमार एवं प्रांत छात्रा प्रमुख श्वेतनिशा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित कुमार सिंह गप्पू ने कहा कि आज का यह छात्रा सम्मेलन काफी सफलतापूर्वक कार्यकर्ताओं के द्वारा निष्पादित किया गया। छात्रा सम्मेलन से छात्र जीवन में अनुशासन के रास्ते युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है, जिससे समाजवाद देश के लिए काफी सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रांत सोशल मीडिया सह प्रमुख प्रियदर्शनी एवं शिल्पी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थी परिषद खास कर नारी शक्ति को आगे लाने के लिए विभिन्न तरह के आयोजन कर समाज के अंदर एक सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक कार्यों को कर छात्र संगठन बना है। विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक अनुशासन की भावना को दर्शाता है। यह संगठन की ताकत को समाज में अपनी पहचान बनाएगी। मौके पर रिचा रानी, रितिका रानी, डेजी, वर्षा, अंजली, अनुप्रिया, सोनिका, पूजा, श्वेतनिशा, प्रियदर्शनी झा, शगुन भारती, शालिनी राज, मुकेश, श्यामजी, अनुराग, अर्जुन, सूरज, प्रियांशु, सुमन, अमित, आलोक, मंगल, संजीव, कौशल, चंदन, संजीव आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे।



