नवरात्र नवमी पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में हुई मां सिद्धिदात्री की पूजा

महंत जगन्नाथ पुरी ने सर्वकल्याण की कामना से किया पूजन

 

अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने नवरात्र नवमी के अवसर पर व नवरात्रों के नौवें दिन भी विधिवत पूजन किया। श्री राम नवमी के अवसर पर सर्वकल्याण की भावना से अनुष्ठान के उपरांत भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान किया। नवरात्र नवमी का महत्व बताते हुए महंत जगनणत पुरी ने बताया कि चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि है। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में मां सिद्धिदात्री की विधिवत पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से मनुष्य को कार्य सिद्धि प्राप्ति होती है, साथ ही शोक, रोग एवं भय से भी मुक्ति मिलती है। देव, गंदर्भ, असुर, ऋषि आदि भी सिद्धियों की प्राप्ति के लिए मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हैं। मां सिद्धिदात्री की देवों के देव महादेव भी इनकी पूजा करते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था, इसलिए इस तिथि को श्री राम नवमी के नाम से जाना जाता है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री के साथ भगवान राम की भी पूजा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button