नीट यूजी परीक्षा : 22 जून तक बैन के खिलाफ

टेलीग्राम ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

21 जून को दोबारा हो रही है परीक्षा
भारत पोस्ट संवाददाता
नई दिल्ली। टेलीग्राम ने नीट यूजी एग्जाम से पहले कंपनी को बैन करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। यह मामला जस्टिस ताजस करिया की बेंच के सामने पेश किया गया। वे आज 17 जून को इस पर सुनवाई के लिए मान गए हैं। केंद्र सरकार ने 16 जून को यह फैसला किया था कि 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी की परीक्षा के मद्देनजर 22 जून तक टेलीग्राम को बंद करने का फैसला किया है।
नीट यूजी की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक की आशंका के बीच 12 मई को परीक्षा स्थगित कर दी गई। परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एनटीए ने परीक्षा को स्थगित कर इसे 21 जून जो दोबारा आयोजित किया है। इसी परीक्षा को शांति पूर्ण तरीके से करवाने के लिए एनटीए की सिफारिशों के बाद सरकार ने भारत में टेलीग्राम का एक्सेस रोक दिया है। यह प्रतिबंध अस्थायी है और 22 जून को बाद यह प्रतिबंध हटा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button