प्रभात फेरी कर 6 से 14 वर्ष के बच्चों हेतु चला नामांकन अभियान

भारत पोस्ट
पटना, शिक्षा को मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है। साथ ही शिक्षा के अधिकार अधिनियम – 2009 के द्वारा 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा देना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्यों को लेकर राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय नरकट घाट, गुलजारबाग, पटना में स्नातक विज्ञान शिक्षक सूर्य कान्त गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी की गई। प्रभात फेरी मछुआ टोली, मस्जिद घाट, झामा गली, पीरवैश, पठान टोली, शरीफ कॉलोनी सहित अन्य मुहल्लों में की गई।
इस अवसर पर श्री गुप्ता के साथ-साथ प्रभात फेरी में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को 15 अप्रैल 2025 से पहले अपने-अपने बच्चों, आस-पड़ोस के अनामांकित बच्चों, क्षिजित बच्चों को विद्यालय में नाम लिखाने की अपील की।
प्रभात फेरी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एस इब्तेशाम हुसैन काशिफ, विद्या झा, कनिज तैयब्बा, शाहीन नजमी, तालिमी मरकज सदस्या रेशमा खातून सहित अन्य लोग शरीक हुए तथा लोगों को बच्चों के नामांकन हेतु जागरूक किए।
प्रभात फेरी का सकारात्मक प्रभाव पड़ा तथा कई अभिभावक विद्यालय पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button