अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: 782 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार !

 

कोटपुतली-बहरोड़-
पुलिस थाना मांढण की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ दाऊद (27), निवासी गिगलाना को 782 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण—-
दिनांक 18 अक्टूबर को थाना मांढण की टीम गश्त पर थी, जब दोपहर करीब 2:26 बजे सूचना मिली कि एक युवक गिगलाना से रायसराना रोड पर सफेद शर्ट और काली जींस पहने कपड़े की थैली में अवैध गांजा लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। युवक ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान सोनू उर्फ दाऊद पुत्र जोगेंद्र सिंह जाति मेघवाल, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 782 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button