पुलिस ने 8 घंटे में किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार !

 

 भारत पोस्ट न्यूज़ कोटपूतली-बहरोड़- शाहजहांपुर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक हत्या के मामले में आरोपी सुभाष पुत्र राजेन्द्र जाति मेघवाल(46वर्ष) निवासी बसई भोपालसिंह,थाना शाहजहांपुर को घटना के 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने ही सगे चाचा की हत्या का आरोप है।
घटना का विवरण व पुलिस कार्रवाई—
दिनांक 13 नवंबर 2024 की शाम करीब 6:30 बजे आरोपी सुभाष शराब के नशे में अपने चाचा राजेन्द्र के घर पहुंचा। वहां उसने एक बांस की लाठी से राजेन्द्र के सिर पर वार किया जिससे वह बेहोश हो गए। परिवारजन उन्हें तुरंत बहरोड़ अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद मृतक की पत्नी कांता देवी ने थाना शाहजहांपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त के निर्देश पर एएसपी नीमराना शालिनी राज और वृताधिकारी सचिन शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी पुखराज मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के 8 घंटे के भीतर आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की लाठी को भी बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ व आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button