थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा रास्ता भटक कर आये मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को सकुशल परिजनों के किया गया सुपुर्द-
*ब्यूरो चीफ बाराबंकी* बाराबंकी सूचना प्राप्त हुई कि एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत रास्ता भटक कर आ गया है। उक्त सूचना पर थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को संरक्षण में लिया गया। पुलिस द्वारा व्यक्ति के परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति आकाश सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी ग्राम गढ़ा थाना कमरौली जनपद सुल्तानपुर का रहने वाला है। थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा सी-प्लान एप के माध्यम से परिजनों से संपर्क स्थापित कर दिनांक 09.09.20205 को मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस का आभार प्रकट कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।




