“*पावर कप कबड्डी 2025: टाटा पावर-DDL की ग्रामीण खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाली पहल””*

 

पावर कप कबड्डी टूर्नामेंट 2025, जिसका आयोजन टाटा पावर-DDL के विलेज कस्टमर ग्रुप (VCG) द्वारा किया गया, सफलतापूर्वक राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना गाँव, दिल्ली में संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में 14 गांवों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना, कौशल एवं टीम वर्क का प्रदर्शन किया।

5 मार्च 2025 को आयोजित इस एक दिवसीय टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका वर्ग की 14 टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ये युवा कबड्डी खिलाड़ी टाटा पावर-DDL के VCG क्षेत्रों से आए थे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के विकास को बढ़ावा देना था।

रोमांचक फाइनल मुकाबले में, बालिका वर्ग में कुतुबगढ़ की टीम विजेता बनी, जबकि बालक वर्ग में लाडपुर की टीम ने प्रहलादपुर और कंझावला को हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में जौंती और बालक वर्ग में माजरा डबास ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को एक भव्य पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि 2024 के अर्जुन पुरस्कार विजेता एवं प्रसिद्ध भारतीय कबड्डी खिलाड़ी श्री पवन सेहरावत और पूठ खुर्द गाँव की काउंसलर श्रीमती अंजू अमन डबास उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें दिल्ली सरकार के मंत्री माननीय रविंदर इंदरराज के कार्यालय के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, और टाटा पावर-DDL के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

सामुदायिक सहभागिता और युवा विकास के प्रति टाटा पावर-DDL की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों को मान्यता दी और उनकी सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में श्री राहुल कुमार (GM-CCG, SCG, VCG), श्री भरत छाबड़ा (GM-सोशल इम्पैक्ट ग्रुप) और श्रीमती मनीषा वाधवा (HoD-SCG & VCG) ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और मुख्य अतिथियों के साथ विजेताओं को पुरस्कृत किया।

टाटा पावर-DDL का विलेज कस्टमर ग्रुप (VCG) ग्रामीण समुदायों के साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है ताकि खेलों के प्रचार-प्रसार, महिलाओं के सशक्तिकरण और सतत विकास संबंधी पहलों को बढ़ावा दिया जा सके। पावर कप कबड्डी टूर्नामेंट इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य समुदायिक संबंधों को मजबूत करना, युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

इस आयोजन में बोलते हुए श्री पवन सेहरावत ने ग्रामीण समुदायों में उभरती खेल प्रतिभाओं के समर्थन के प्रति टाटा पावर-DDL की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के संकल्प की प्रशंसा की और अनुशासन, टीम वर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व को रेखांकित किया।

अपने संबोधन में सुश्री अंजू अमन डबास ने टाटा पावर-DDL, सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और टूर्नामेंट अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस आयोजन को शानदार सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पावर कप कबड्डी टूर्नामेंट 2025 ने न केवल युवा एथलीटों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच प्रदान किया बल्कि टाटा पावर-DDL और VCG की खेल भावना, युवा सशक्तिकरण और ग्रामीण समुदायों के साथ मजबूत साझेदारी की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इस शानदार प्रतिक्रिया से प्रेरित होकर, टाटा पावर-DDL भविष्य में भी इस प्रकार की पहल जारी रखेगा ताकि समुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिले और जमीनी स्तर पर खेलों को विकसित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button