देशभक्ति संगीतमय कार्यक्रम “बढ़ते कदम–आत्मनिर्भर भारत की ओर” का सफल आयोजन हुआ, दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.एस.सागर ने अपनी गायकी से मंच पर समां बाधा
*राजू बोहरा / विशेष संवाददाता*
नई दिल्ली। आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसायटी द्वारा आयोजित देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय कार्यक्रम “बढ़ते कदम–आत्मनिर्भर भारत की ओर” का भव्य आयोजन इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासन, पुलिस, न्यायपालिका, चिकित्सा एवं अन्य सरकारी विभागों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में श्री विजय सिंह (आईपीएस) – संयुक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली तथा श्री आर.एस. सागर (आईपीएस) – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली शामिल रहे। दोनों अधिकारियों ने अपनी मधुर गायकी से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर श्री डी.पी. वालिया, श्री संजीव ऋषि (आईआरएस) – सहायक आयुक्त, सीजीएसटी, श्री आशीष शर्मा – उप पुलिस अधीक्षक, सीबीआई दिल्ली, श्री विजय चंदना – उप श्रम आयुक्त, श्री एस. सुनील – उप निदेशक (खेल), शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार सुश्री अंशु मोंगिया
याचिका अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (सुधार शाखा)दिल्ली कारागार सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक क्षण विशेष रूप से सक्षम बच्चों के समूह ‘विश्वास विद्यालय’ द्वारा प्रस्तुत समूह गान रहा, जिसने सभी उपस्थित लोगों के हृदय को भाव-विभोर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों एवं अधिकारियों द्वारा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। बॉलीवुड पार्श्व गायक सिकंदर राजा हसन, दीपक राणा सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक विश्राम प्रदान करना तथा उनके समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देना रहा। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण केवल कर्तव्यों से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक समरसता और मानसिक संतुलन से भी संभव है।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी श्री नरेश बैसला (अध्यक्ष), श्री पंकज चौहान (कोषाध्यक्ष), श्रीमती रचना जैन (महासचिव), श्री वेद प्रकाश (कार्यकारी सदस्य), श्री जोगिंदर सिंह (पूर्व एसडीएम – संरक्षक), मोहम्मद ज़ीशान (प्रभारी, उत्तर प्रदेश), श्री ज़फर लारी (संरक्षक), श्री मयंक जैन (उपाध्यक्ष), श्री मांगे राम (सचिव), श्रीमती सरिता (संयुक्त सचिव) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सबसे भावनात्मक और सराहनीय क्षण रहा विशेष रूप से सक्षम बच्चों के समूह ‘विश्वास विद्यालय’ द्वारा प्रस्तुत समूह गान, जिसने सभी के हृदय को छू लिया। आर्ट क्रिएशन्स कल्चरल सोसायटी द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत संगीतमय कार्यक्रम “बढ़ते कदम–आत्मनिर्भर भारत की ओर” का सफल आयोजन हुआ

