संसद भवन के निकल सांसदों के घर में आग, करोड़ों का नुकसान

बड़े मुश्किल से पाया जा रहा है आग पर काबू , जान मॉल का नुकसान नहीं

 

  नई दिल्ली, दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में एक बड़ा आग का हादसा हुआ है। इस बिल्डिंग में राज्यसभा के सांसद रहते हैं. यह बिल्डिंग संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
आग की वजह से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित हैं क्योंकि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है. अभी तक आग की वजह और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दमकल कर्मी मौके पर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं. दमकल की छह गाड़ियां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी है. घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो फोटो सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं. काफी सारे लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button