गार्गी सिंह पटेल पर हमला मामले में राजभर ने अखिलेश पर साधा निशाना

-सपा में प्रजापति-कुर्मी समाज सुरक्षित नहीं

लखनऊ। सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में अमेठी से सपा विधायक महाराजी देवी प्रजापति के आवास पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सपा में गैर यादव पिछड़ों और दलितों की भूमिका सिर्फ झंडा झोला ढोने, दरी बिछाने और वोट देने तक सीमित है, जबकि सम्मानए सुरक्षा और सत्ता में पहला दावा अहिर का है। इसके बाद आज चंदौली में सपा महिला मोर्चा सभा की जिलाध्याक्ष गार्गी पटेल पर हुए हमले को लेकर फिर अखिलेश यादव को घेरा है।
ओम प्रकाश राजभर ने अपने एक्स ;ट्विटरद्ध हैंडल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में पिछला वर्ग से सपा महिला विधायक ;महाराजी देवी पर हुए हमले पर आपकी चुप्पी अभी भी हवा में लटकी हुई थी कि अब चंदौली में आपकी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल को उनके ही घर के अंदर बाल खींचकर घसीटा गया। आपके ही यादव गुंडों ने लात.घूंसों से पीटा। सिर पर मेज दे मारी, लेकिन आप और आपका पूरा श्रेड कैप गैंगश् वही खड़ा होकर तमाशा देख रहा था। आपकी पार्टी में न प्रजापति समाज सुरक्षित है न ही कुर्मी।
ओपी राजभर ने कहा कि क्या आप परिवार केंद्रित और यादव केंद्रित लोग के अलावा अन्य महिलाओं का सम्मान करते हैं। चलो, भगवान श्रीकृष्ण से महिला का सम्मान करना सीखो। मैं पूछ रहा हूं कि क्या यही आपकी पीडीए है आपकी अपनी ही पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष आपकी एसपी गुंडो से सुरक्षित नहीं है। जहां पिछड़े समाज की बेटी को चार पुरुषों ने मिलकर पीटा और उसके बाल पकड़ खींचे। इस पर पार्टी नेतृत्व चुप रहता है। ऐसी पार्टी को सामाजिक न्याय की बात करने का कोई अधिकारी नहीं है।
सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि महाभारत में दुर्योधन के दरबार में द्रौपदी का अपमान हुआ था और सभी महान योद्धा चुपचाप बैठे रहे। आज समाजवादी पार्टी में भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। आपका भाग्य भी कौरवों की तरह ही होगा। सच तो यह है कि सपा अब गुंडों की पार्टी बन गई है। सपा में महिलाओं के सम्मान के लिए कोई जगह नहीं है। यहां केवल एक जाति का गिरोह चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button