श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने की प्रेस कांफ्रेंस, 5 दिसंबर को होगी स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मूर्ति का अनावरण !
भारत पोस्ट न्यूज़ कोटपुतली- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने गुरुवार को कोटपुतली के एक निजी गार्डन में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस अवसर पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला शेखावत गोगामेड़ी और प्रदेश महासचिव भँवर सिंह नरूका का कोटपुतली पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रेस कांफ्रेंस में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला शेखावत गोगामेड़ी ने घोषणा की कि करणी सेना के सुप्रीमो स्व. सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर 5 दिसंबर को गोगामेड़ी में उनकी भव्य मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को पहुँचने का आवाहन किया। इस अवसर पर मूर्ति अनावरण पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर करणी सेना के वरिष्ठ सदस्यों और पदाधिकारियों में विजयपाल सिंह बनेठी, धुड़ सिंह भौनावास, कोटपुतली जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह कोथल, जिला उपाध्यक्ष रूपसिंह टसकोला, अजीत सिंह लालपुरा, धर्मसिंह भैंसलाना, अजय सिंह कुजोता, सुरेंद्र सिंह नरसिंहपुरा, अशोक सिंह जोधपुरा और महिला पदाधिकारियों में ममता कंवर, संजना कंवर, सविता कंवर, लालता कंवर, रजनी कंवर, माया कंवर और रेखा कंवर सहित अनेक लोग मौजूद रहें।