कथक कथा पर आधारित कैलेंडर का विमोचन

कुरूक्षेत्र, 26 दिसंबर। उत्तर भारत के बेहद लोकप्रिय शास्त्रीय नृत्य कथक पर आधारिक कैलेंडर को आज  रिलीज किया गया। इस कैलेंडर को रागगीरी संस्था ने प्रभा खेतान फाउंडेशन के सहयोग से तैयार किया है। ये रागगीरी के कैलेंडर के प्रकाशन का लगातार 11वां साल है। कैलेंडर को प्रोफेसर रामेंद्र सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष विजयंत बिंदल और प्रांत मंत्री अतुल गोयल ने रिलीज किया। कैलेंडर को जाने-माने छायाकार मनीष खत्री ने डिजाइन किया है।
साल 2026 के कैलेंडर में बनारस की महान कथक नृत्यांगना सितारा देवी से लेकर पंडित बिरजू महाराज, पंडित दुर्गा लाल, पंडित राजेंद्र गंगानी, श्रीमती कुमुदिनी लखिया से लेकर शोवना नारायण और प्रेरणा श्रीमाली जैसे दिग्गज कलाकारों को शामिल किया गया है।

इस कैलेंडर का मकसद शास्त्रीय कलाओं के प्रति आज की पीढ़ी को जागरूक करना है। जनवरी से लेकर दिसंबर तक सभी महीनों में कथक को लेकर बुनियादी जानकारी शामिल की गई है। इसमें कथक के इतिहास, पहनावे से लेकर इसके साहित्य तक की जानकारी को जगह दी गई है। रागगीरी संस्था इससे पहले भी शास्त्रीय संगीत के अलग-अलग पहलुओं पर कैलेंडर प्रकाशित कर चुकी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button