बांकीपुर उपचुनाव : नामांकन के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन

-पीके ने नॉमिनेशन से पहले हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा

भारत पोस्ट संवाददाता
पटना। पटना की बांकीपुर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जायेंगे। आज नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। आज बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा और जन सुराज के कैंडिडेट प्रशांत किशोर दोनों नॉमिनेशन करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बीजेपी और जन सुराज दोनों की ओर से आज शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा।
जन सुराज के प्रशांत किशोर की बात करें तो, सोमवार को नॉमिनेशन से पहले उन्होंने सुबह.सुबह पूजा.पाठ किया। प्रशांत किशोर सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विधि.विधान से भगवान हरिहरनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। बताया जा रहा है कि प्रशांत किशोर आज शक्ति प्रदर्शन कर सकते हैं। वे अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए नॉमिनेशन करने जा सकते हैं। इतना ही नहीं, पर्चा भरने के बाद पीके स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा में शामिल भी होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।
दूसरी तरफ बीजेपी के कैंडिडेट नीरज सिन्हा भी पूरी तैयारी में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ऑफिस से नीरज सिन्हा रोड शो करते हुए नॉमिनेशन करने पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी साथ रह सकते हैं। इस तरह से देखा जाए तो शक्ति प्रदर्शन की तैयारी पूरी तरह कर ली गई है।
बीजेपी की राह शुरुआत में थोड़ी उतार.चढ़ाव जरुर रही. इसकी वजह से विपक्ष ने निशाना भी जमकर साधा। पहले अभिषेक कुमार को कैंडिडेट बनाया गया था. लेकिन उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया। इसके बाद तुरंत बीजेपी ने नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बना दिया। नीरज सिन्हा बूथ स्तर से लेकर मंडल अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में अब वे बांकीपुर उपचुनाव के लिए नॉमिनेशन करने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button