जिला पुलिस के तीन निरीक्षक पदौन्नत, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं ।

 

अश्विनी वालिया  जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक जरनैल सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल को निरीक्षक बनाया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक जरनैल सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल को निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री वरुण सिंगला ने उप निरीक्षक जरनैल सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निरीक्षक जरनैल सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल ने 1989 में हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे । पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पदोन्नत हुए जरनैल सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक जरनैल सिंह, सुरेन्द्र सिंह व रोशन लाल को प्रमोशन की बधाई देते हुए कहा की अब उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौका पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button