नरक बनी सड़क: समाजसेवी श्याम सुन्दर कुमार ने विधायक को चुनाव से पहले संकट दूर करने की दी चेतावनी

 

नन्दकिशोर दास

बेगूसराय ब्यूरो। बलिया प्रखंड क्षेत्र के भगतपुर पंचायत अंतर्गत आदर्श नगर मोहल्ला में बारिश के बाद नारकीय स्थिति बनी हुई है। स्थानीय नागरिकों को परेशानी झेलना पड़ रहा है। बलिया अनुमंडल क्षेत्र से सटा यह मोहल्ला भगतपुर सौदागर सिंह मार्ग होते हुए मुख्य बाजार को जाती है। वहीं मनीष कुमार ने बताया कि लगभग हजारों परिवार को जलजमाव की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों से आग्रह के बाद भी समाधान नहीं होने पर गाँव के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुन्दर कुमार को आवेदन के माध्यम से बताया कि बेगूसराय के सांसद व स्थानीय विधायक की सहभागिता से इन समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर भगतपुर पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता श्याम सुन्दर कुमार ने बताया कि इस महल्ले में स्कूल के साथ कई कोचिंग संस्थान भी है। जिसमें बच्चों को पढाई करने के लिए जाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। श्याम सुन्दर कुमार ने फोन पर स्थानीय विधायक सदानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव से बात कर अनुरोध भी किया कि यदि समस्या का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले नहीं हो जाता है तो हमलोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि जलजमाव की समस्याओं को लेकर संधर्ष करेंगे और तय है कि हमलोग जलजमाव से लोगों को मुक्त कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button