राबड़ी देवी को खाली करना होगा आवास: लेशी
-सरकारी बंगले से नहीं रखनी चाहिए मोह माया
-सत्ता पक्ष व विपक्ष के नेताओं में जमकर बयानबाजी
पटना। बिहार में राबड़ी आवास खाली करने पर सत्ता पक्ष के साथ.साथ विपक्ष के नेता जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। इस बीच मंत्री लेशी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि राबड़ी देवी को हर हाल में आवास खाली करना पड़ेगा। सरकारी बंगले से किसी को मोह माया नहीं रखनी चाहिए।
सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहाए राबड़ी देवी को हर हाल में बंगला खाली करना पड़ेगा। सरकारी आवास किसी का नहीं हो जाता है। उससे किसी को इतनी मोह माया नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज होती है। सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करेगीण् किसी भी स्थिति में उन्हें आवास खाली करना होगा।

