आज बर्धमान में पीएम मोदी की सभा कल के लिए सिलीगुड़ी तैयार

 

 

अजित प्रसाद / सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का केंद्र अब पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिला बन गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार की जनसभा के लिए कालना में सेना के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग ट्रायल किया, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 13 अप्रैल की रैली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ही दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनावी जमीन मजबूत करने बर्धमान आ रहे है।सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की सभा 12 अप्रैल को है। इसके लिए सभास्थल पर बड़े मंच का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, साथ ही साउंड और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है।

दूर-दराज से आने वाले समर्थकों के लिए पार्किंग, पीने के पानी और अस्थायी शौचालय की सुविधाएं भी तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। भाजपा के केंद्रीय टीम भी सिलीगुड़ी पहुंचकर सभास्थल का जायजा लिया है।पूरे इलाके में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है, कई जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और अतिरिक्त पुलिस बल व सीसीटीवी की तैनाती की जा रही है। इस रैली को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
कालना में पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा का ट्रायल रन: शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के कालना धात्रीग्राम स्थित शिमलन मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए शिमलन मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को उतरकर सुरक्षा और लैंडिंग का सफल ट्रायल किया।
एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान: भाजपा के कटवा सांगठनिक जिला द्वारा आयोजित इस ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिये पीएम मोदी जिले के कुल 16 भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे। मंच निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे पीएम मोदी का संबोधन शुरू होने की उम्मीद है. पूरे इलाके को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।
13 अप्रैल को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार:
प्रधानमंत्री के दौरे के बाद 13 अप्रैल को पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा (जंगलमहल) में तृणमूल नेता ममता बनर्जी अपनी ताकत दिखायेंगी. रघुनाथपुर मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक नेताओं के बीच अहम बैठक हुई. इसमें मंच की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गयी। वहीं 15 अप्रैल पहला वैशाख कॉम ममता सिलीगुड़ी में पदयात्रा करेंगी।
ममता बनर्जी इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगी वोट: ममता बनर्जी मुख्य रूप से गलसी विधानसभा से आलोक कुमार मांझी, दुर्गापुर पूर्व से प्रदीप मजूमदार और आउसग्राम से श्यामा प्रसन्न लोहार के समर्थन में वोट की अपील करेंगी. बर्धमान की इन दो बड़ी रैलियों से स्पष्ट है कि सत्ता की चाबी पाने के लिए भाजपा और टीएमसी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button