बेटा मर रहा पर मां उसे बचाने के बदले कर रही है डांस : सौमिक भट्टाचार्य

कहा, आज बालू और बोल्डर माफियों के कारण उत्तर बंगाल में प्राकृतिक आपदा

 

भाजपा और केंद्र सरकार बंगाल के इस आपदा में लोगो के साथ

अजित प्रसाद/ सिलीगुड़ी: राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य उत्तर बंगाल प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। आज उत्तर बंगाल दौरे पर कोलकोता से बागडोगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए सीधा राज्य सरकार पर हमला किया। कहा कि उत्तर बंगाल के बेटा प्राकृतिक आपदा में दम तोड़ रहे है और मां उसे देखने के बदले डांस कर रही है। उन्होंने यही नहीं रुके। कहा उत्तर बंगाल में कुछ नेता आते है लूटने के लिए। जरा मीडिया कर्मी जांच करे कि किस नेता के नाम पर कितनी संपति है। जंगल काटे जा रहे है। आज बंगाल की तरह उत्तर बंगाल में भी जंगल, बालू और पत्थर माफिया सक्रिय है। नदियों सीना छलनी किया जा रहा है। नियम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस आपदा को लेकर पीएम, राष्ट्रपति, गृहमंत्री समेत भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार नजर रख रहे है। सांसद विधायक सभी अपने-अपने क्षेत्र में पीड़ितों के पास पहुंच रहे है। राष्ट्रीय आपदा की बात की जा रही है लेकिन सवाल यह उठता है कि राज्य सरकार ने अबतक इसे राज्य आपदा क्यों नहीं घोषित किया। मुआवजा की बात कही गई परन्तु राशि नहीं घोषित की गई। उन्होंने कहा कि हम सांसदों और विधायकों के साथ कार्यकर्ताओं से पूरे आपदा पर चर्चा करेंगे। केंद्रीय एजेंसियों की टीम से भी बात होगी? उन्होंने कहा कि देखिए मैडम आ रही है क्या क्या करती है।पिछले 14 वर्षों में उत्तर बंगाल का जिस प्रकार शोषण हुआ उसी का यह आपदा परिणाम है। राज्य सरकार से किसी प्रकार की मानवीय चेहरा देखना ठीक नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button