जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर कानपुर में हंगामा: धरने पर बैठे समर्थक

 

सुनील बाजपेई
कानपुर I आज यहां शुक्रवार को जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान लाउडस्पीकर लगाने को लेकर हंगामा हो गया। इस बीच पुलिस और पनकी हनुमान मंदिर के महंत के बीच जमकर विवाद भी हुआ। जिसके बाद सैकड़ों समर्थक बहुत सारी नाका के इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग को लेकर नयागंज पीपल वाली कोठी पर धरने पर बैठ गए, जिसमें समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई भी शामिल हुए।
रथ यात्रा के दौरान माहौल तब गरमा गया जब लाउडस्पीकर लगाने की बात आई ,जिस पर पुलिस प्रशासन का कहना था कि रथयात्रा में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध है। इसके बाद समर्थकों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर समर्थकों को समझाने पहुंचे। यहां सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी भी समर्थकों के साथ पहुंचे हैं।
जानकारी के मुताबिक रथयात्रा निकलने से पहले पुलिस अधिकारी मंदिर के महंत जितेंद्र दास और कृष्ण दास के पास पहुंचे और बैंड में दो स्पीकर लगाने को कहा। जिसका उन्होंने विरोध किया। महंत का आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की।
इस बीच वहां पर के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने कहा- हम क्या पाकिस्तान में रथ यात्रा निकलेगी। मंदिर से जुड़े 40 मंडल है, जो 210 सालों से यात्रा निकाल रहे हैं, सभी पुलिस के कृत्य के विरोध में हैं। अगर जल्द नाका इंस्पेक्टर को सस्पेंड नहीं किया गया, तो बाजार बंद किया जाएगा।
अवगत कराते चलें कि 215 साल पुराने इतिहास वाली यहां की जगन्नाथ रथयात्रा दोपहर ढाई बजे जरनलगंज स्थित जगन्नाथ गली से यात्रा निकली गई।
इस तरह से दो दिन चलने वाली यात्रा आज 28 जून को काहूकोठी, नयागंज चौराहा, हूलागंज, भूसाटोली, नागेश्वर मंदिर, नयागंज चौराहा, मनीराम बगिया, मेस्टन रोड, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा, शिवाला, संगम लाल मंदिर, कमला टावर, लाठी मोहाल होकर जनरलगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर पर खत्म होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button