सशस्त्र सीमा बल(SSB) एवं बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

 

किशनगंज (बिहार) | 01 जुलाई 2026 विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर 01 जुलाई 2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 12वीं बटालियन, किशनगंज के जवानों ने बिहार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना दिघलबैंक पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ग्राम खरवालटोला, पंचायत धन्तोला, थाना दिघलबैंक, जिला किशनगंज स्थित एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर के घर पर छापेमारी की।

तलाशी के दौरान घर में रखी अलमारी एवं स्टील ट्रंक से 102 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर (पैकिंग हटाने पर 80 ग्राम), 23,47,900 नेपाली रुपये, ₹30,500 भारतीय मुद्रा, एक इलेक्ट्रॉनिक वज़न मशीन तथा 06 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कार्रवाई के दौरान शहनवाज़ उर्फ कालू (32 वर्ष), निवासी ग्राम खरवालटोला, जिला किशनगंज (बिहार), को गिरफ्तार किया गया। जब्ती पंचनामा एवं अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा मामले की विस्तृत जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

यह संयुक्त कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा सीमा सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं बिहार पुलिस के उत्कृष्ट समन्वय का परिचायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button