T20 वर्ल्ड कप फाइनल आज : तीसरी बार विश्व विजेता बनने के लिए भारत तैयार,

प्रशंसकों ने जीत के लिए किया हवन-पूजन

 

अजित प्रसाद,सिलीगुड़ी / अहमदाबाद :आज पूरा विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े महामुकाबले का गवाह बनने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। जहाँ न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है, वहीं टीम इंडिया तीसरी बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने के बेहद करीब है।
इतिहास पर नजर डालें तो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोनों टीमें अब तक 29 बार आमने-सामने आई हैं।

भारत की जीत: 18 मैच

न्यूजीलैंड की जीत: 11 मैच
आज का यह 30वां मुकाबला तय करेगा कि विश्व क्रिकेट का नया राजा कौन होगा।अहमदाबाद की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह पिच बेहतरीन बैटिंग कंडीशन को सपोर्ट करती है, जिससे आज के मैच में रनों की बौछार देखने को मिल सकती है।
हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों (Pacers) को पिच से मदद मिलने की उम्मीद है, जो खेल का रुख पलट सकते हैं। भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए देश भर में दुआओं का दौर जारी है। डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शांतिपाड़ा राधागोविंद मंदिर में ‘बंगीय हिंदू समाज’ की ओर से एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने आहुति देते हुए प्रार्थना की कि भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का आत्मविश्वास बढ़े और वे न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व कप अपने नाम करें। मंदिर में मौजूद प्रशंसकों का मानना है कि इस बार टीम इंडिया के हाथों में ही ट्रॉफी सजेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button